Showing posts with label chirag. Show all posts
Showing posts with label chirag. Show all posts

Tuesday, February 21, 2012

मोहब्बत भी अज़ीब हैं


मोहब्बत भी अज़ीब हैं....
उसकी मुस्कान से हो जाती हैं
और उसकी आंखो मे खो जाती हैं

मोहब्बत भी अज़ीब हैं....
दिल की सुन लेती हैं
ख्वाब बुन लेती हैं

मोहब्बत भी अज़ीब हैं....
लफ्जो का सहारा लेती हैं.
और लबो को बंद कर देती हैं.

मोहब्बत भी अज़ीब हैं....

(चिराग)

Saturday, December 24, 2011

चलो आज कुछ नया करे

चलो आज कुछ नया करे,
डर को भगा कर,
हार को आगाह करे,
लम्हो को माला मे पिरोकर,
यादो को ताज़ा करे,
चलो आज कुछ नया करे,

बादलो को चीरकर,
तूफानो से दोस्ती करे,
मौसमो को रोक कर,
हवाओ से आशिकी करे,
चलो आज कुछ नया करे,

कोरे कागज़ को पढ कर,
स्याही को रुस्वा करे,

दिल की बातो को सुनकर,
दिमाग को ठंडा करे,
चलो आज कुछ नया करे,

लब्जो को आराम देकर,
अहसासो से गुफ्तगू करे,
अदायगी के बजाये आज,
सादगी पर अपने को फिदा करे
चलो आज कुछ नया करे,
(चिराग )

Tuesday, September 20, 2011

सीधे दिल से

1.तेरे मना  करने पर ,
तेरा नाम नहीं बताया मैंने ,
ना किसी के बहकाने पर ,
ना किसी  के धमकाने पर ,
वो तो महफ़िल में दोस्तों ने इतनी पिला दी 
के नशे में सच्चाई लबो पर आ गई .


2 .सिर्फ प्यार का इज़हार ही  तो किया था हमने ,
उसने गुस्ताखी मान ली ,
उसके चेहरे के तारीफ़ ही तो करी थी हमने ,
उसने  तो हमें साकी समझ लिया 

3 .हर मुश्किल आसन होगी ,
जब होसलो की उड़ान होगी 
तुफानो से भी निकल लायेंगे कश्ती 
अगर हिम्मत साथ होगी 
(चिराग )

Sunday, August 14, 2011

सोचो जरा

ना गरीबी में हो रही हैं कमी ,
न हो रहा है विकास देश का ,
बढ़ रही है भ्रष्टाचार की गंगा ,
और गन्दी हो रही हैं असली गंगा ।

अब अभी हो रही हैं मांग दहेज़ की ,
नाबलिको के हाथ में अब भी डाली जा रही है ,
बेडिया शादी की ।
आज भी लड़कियो का पैदा होना
माना जाता हैं अपशकुन ,
और आज भी जलाई जा रही हैं कई दुल्हन ।

आज भी नेता वादों से मुकर जाते हैं ,
दल को कपडो की तरह
बदलते हुए पाये जाते हैं ।

अब भी बन रही हैं गठबंधन की सरकार ,
नही है विश्वास जनता को ,
किस पर पूरा मेरे यार ।

आज भी नोट के बदले मिलते हैं वोट ,
आज भी धर्म के नाम पर होते हैं दंगे ,
आतंकवादियो की बढ़ रही हैं आबादी ,
और कर रहे हैं वो देश की बर्बादी ।

इतना सब होने पर भी सरकार सोती हैं ,
हम हर बार कहते हैं के ये सरकार है बेकार ,
परन्तु हम फ़िर भी चुनते आ रहे हैं ,
उन्हें ही हर बार मेरे यार ।

इस तरह से देश को देखकर ,
दिल बहुत रोता हैं मेरा ,
कैसे दूर होगी ये मुश्किलें
और कैसे बनेगा
ये सरताज दुनिया का ।


(चिराग )



Friday, August 5, 2011

आंसुओ को हसी बनाना आसन नहीं होता ,
दर्द को दावा बनाना आसन नहीं होता ,
गर ज़ख्म देने वाला कोई अपना हो ,
तो मरना भी आसन नहीं होता 
(चिराग )

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...